साहेबगंज

युवा शिवम शर्मा के जागरूक होने से रेलवे ने नाली साफ कराकर आवागमन बेहतर किया

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

साहिबगंज शहर के चौक बाजार निवासी युवा शिवम शर्मा ने रेलवे नॉर्थ कॉलोनी रेलवे स्कूल के पीछे पीर मजार गली में बीते कई माह से नाली का पानी रोड में रहने ओर गंदगी को देखकर मालदा डीआरएम को सोशल मीडिया फेसबुक के जरिय ट्वीट करके जानकारी देते हुए साफ सफाई कराने की अपील की गई थी।वही सोशल मीडिया ट्वीट फेसबुक के माध्यम से मालदा डीआरएम ने बताया कि यह रास्ता अनॉथराइज है,यहां नाला का पानी नगरपालिका के नाला में जाकर जमा होता है।वही डीआरएम के बयान पर शिवम शर्मा ने पुनःरेल मंत्री,जीएम,डीसी,पूर्व विधायक को टैग करते हुए लिखा कि यह रास्ता अनॉथराइज है या अन ऑथराइज, यह मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों रेलवे कर्मी हजारों लोग आना जाना करते है,नाली का पानी और कूड़ा कचरा जमा रहने से बीमारी फैल रही है,आवागमन में परेशानी हो रही है।इसके बाद रेल अधिकारी हरकत में आकर नाली का साफ सफाई करवाकर डस्त बिछाकर चलने लायक बनाया ओर कहा कि जल्द ही इंटर डिपार्टमेंटल बैठक करके इस मामले का परमानेंट सोल्यूशन किया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button