धर्मबाराबंकी

फरेस्तीपुर धाम में गूंजे खाटू श्याम के जयकारे,भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बाराबंकी। विकासखंड बंकी की ग्राम पंचायत गदिया फरेस्तीपुर धाम में एकादशी के पावन पर्व पर मंगलवार को खाटू श्याम बाबा की भव्य निशान पद शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई।
यात्रा से पहले बाबा खाटू श्याम की प्रतिमा को भव्य तरीके से फूलों से सजाया गया और विधि-विधान से हवन-पूजन कर यात्रा का शुभारंभ किया गया। शोभायात्रा बंकी में स्थित मंदिर से होते हुए मोहम्मदपुर,चिलहटाघाट, उजिद्दीपुर और वापस फरेस्तीपुर धाम में सम्पन्न हुई।
शोभायात्रा जैसे ही धाम से प्रारंभ हुई, पूरा क्षेत्र “हारे के सहारे की जय” और “खाटू नरेश की जय” के जयकारों से गूंज उठा। शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाओं,बालिकाओं,युवाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। डीजे पर बज रहे श्याम बाबा के भजनों पर भक्त झूमते-नाचते बाबा श्याम के निशान लेकर चल रहे थे।
इस शोभायात्रा में बंकी स्थित कोइलहा पुरवा में डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के निकट भारतीय जनता पार्टी से डॉ.विवेक वर्मा भी शामिल हुए और श्रद्धालुओं के लिए सेब,केला जैसे फलों व खाने-पीने की उचित व्यवस्था की। ग्रामवासियों ने जगह-जगह फूलों की वर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। गर्मी को देखते हुए निवर्तमान मंडल अध्यक्ष भाजपा संजीव कुमार वर्मा द्वारा जगह-जगह ठंडे जल की व्यवस्था की गई,जिसकी सभी ने सराहना की। इस अवसर पर राम सागर,विनय वर्मा,शिवदरसान वर्मा,राम महेश वर्मा,रामू वर्मा,गजेंद्र वर्मा,रंजीत वर्मा, रजनीश, नितिन,अमरेंद्र,भूपेंद्र,कपिल यादव,विशाल यादव,निखिल यादव,दीपांशु वर्मा, अभिषेक सिंह, मनीष,जयकरन वर्मा, शिवकुमार,ओम प्रकाश शर्मा,पवन जायसवाल,आदित्य,सूरज कुमार गौतम एवं समस्त श्याम परिवार और सैकड़ों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button