साहेबगंज
गांधी जयंती के अवसर पर महात्मा गांधी को श्रद्धापूर्वक नमन
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की157वीं जयंती के अवसर पर आज उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दीपक कुमार दूबे एवं जिले के वरीय पदाधिकारियों द्वारा महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा,स्वच्छता,सद्भाव एवं मानव सेवा के सिद्धांतों को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन एवं कार्यशैली मेंआत्मसात करने का संकल्प लिया।वही उपायुक्त ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार एवं आदर्श आज भी समाज और राष्ट्र को सत्य,अहिंसा,शांति एवं सामाजिक समरसता के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।उनके बताए गए मार्ग पर चलकर ही स्वच्छ,सशक्त समतामूलक एवं समरस समाज के निर्माण की दिशा में सार्थक प्रयास किए जा सकते हैं।इस अवसर पर जिले के संबंधित वरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।


