पाकुड़
यौन उत्पीड़न मामले में भाजपा महिला मोर्चा का पाकुड़ में विरोध प्रदर्शन
BJP Mahila Morcha stages protest in Pakur over sexual harassment case.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ में जेएनयू से जुड़े यौन उत्पीड़न मामले को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस सांसद प्रो. विमोल अकोइयाम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू ने किया। विरोध मार्च डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्केट कॉम्प्लेक्स से निकलकर अटल चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय के समीप सभा में तब्दील हो गया। इस दौरान सरिता मुर्मू ने कांग्रेस नेतृत्व पर महिला सुरक्षा और सम्मान के मुद्दे पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से सवाल किए। भाजपा महिला मोर्चा ने संबंधित सांसद के इस्तीफे की मांग करते हुए चरणबद्ध आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। प्रदर्शन में भाजपा महिला मोर्चा एवं पार्टी के कई कार्यकर्ता शामिल हुए।



