बोकारो

सीटीपीएस ने करमाटाँड में किया सतर्कता जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। डीवीसी चंद्रपुरा थर्मल पावर स्टेशन के द्वारा चंद्रपुरा प्रखंड के कर्माटांड़ पंचायत सचिवालय में सतर्कता जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।ग्राम पंचायत करमाटाँड के उप मुखिया सुनील मुर्मू ने सभी को शपथ दिलायी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएसआर नियंत्रक जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा भ्रष्टाचार मुक्त समाज का निर्माण करने एवं देश में सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी,पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देने के लिए सतर्कता जागरूकता सप्ताह आयोजित किया जाता है।भ्रष्टाचार को रोकने के लिए एक सतर्क नागरिक बनना जरूरी है ताकि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।यांत्रिक वरीय प्रबंधक अभिषेक घोष ने कहा भ्रष्टाचार के खिलाफ जनचेतना सरकारी और निजी क्षेत्रों में भ्रष्टाचार के खतरों और इसके दुष्प्रभावों के बारे में आम नागरिकों को जागरूक करना है।मुखिया सुनीता देवी ने कहा इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोक प्रशासन और सरकारी कामकाज को पूरी तरह पारदर्शी और जवाबदेह बनाना है।उप मुखिया सुनील मुर्मू ने कहा सतर्कता जागरूकता अभियान के माध्यम से समाज और कार्यस्थलों पर ईमानदारी, निष्पक्षता और नैतिकता की संस्कृति को संस्थागत रूप देना है। यह विकसित समाज एवं राष्ट्र निर्माण के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण अभियान है।कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीटीपीएस के कार्यालय अधीक्षक प्रफुल्ल भंडारी,करमाटाँड मुखिया प्रतिनिधि ब्रह्मदेव हेंब्रम,बानेश्वर किस्कू,अशोक गोप,लालु गोप,नरेश गोप,नंदलाल माँझी,पिंकी देवी,मंजू देवी उमावती देवी,सावित्री देवी आदि दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button