विलुप्त हो रही इस कला को जीवंत करने की जरूरत है -उपासना मरांडी
There is a need to revive this extinct art - Upasana Marandi

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। महेशपुर प्रखण्ड अन्तर्गत पंचायत रोलाग्राम के घाटचोरा ग्राम के फूलो झानो क्लब घाटचोरा की ओर से आयोजित कुश्ती लड़ाई प्रतियोगिता के बतौर मुख्यातिथि झामुमो के केन्द्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी ने कुश्ती में विजेता साहेबगंज के पहलवान मनीष कुमार यादव को तीस हजार रुपए नगद एवं उपविजेता पाकुड़िया के होपोनबाबु किस्कू को रूपए नगद देकर पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि गांव नगर में छिपी प्रतिभाओं को उचित प्लेट फार्म मिल जाए तो वह देश प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा विखेरने में पीछे नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा कि कुश्ती एक कला है। इससे शारीरिक, मानसिक, सामाजिक व आर्थिक विकास होता है और क्षेत्र के नवयुवक पहलवानों के सीखने के लिए एक पुरस्कार भी है। साथ ही साथ भारतीय संस्कृति की विलुप्त हो रही इस परम्परा को पुनः स्थापित करने का एक महत्वपूर्ण उदाहरण भी। यह विराट दंगल प्रतियोगिता है। कुश्ती प्रतियोगिता के दौरान महेशपुर थाना प्रभारी विकर्ण कुमार, झामुमो के प्रखण्ड अध्यक्ष अब्दुल अदूद, जिला संगठन सचिव अनारूद्दीन मियां, जिला सह- सचिव कुणाल अल्फ्रेड हेम्ब्रम, लाल मुहम्मद अंसारी, प्रखण्ड सचिव जेम्स सुशील हेम्ब्रम,जिला परिषद सदस्य सामसुन मुर्मू, पंचायत रोलाग्राम के मुखिया नरेश मुर्मू,सुशील हेम्ब्रम,दिलीप सोरेन, मोहनलाल टुडू,पुर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष योगेंद्र मुर्मू, संतोष हेम्ब्रम,बाबुधन मुर्मू उर्फ डॉन, निरोज मड़ैया, निर्मल मुर्मू,साइमन मुर्मू, अंजनी कुमार भगत,बाबुधन हेम्ब्रम, नरेश बास्की, गिरीश मुर्मू, बोडो हेंब्रम, बाबू हेंब्रम, जीमल हेंब्रम, परमेश्वर टुडू, असमल हेंब्रम, राजू मुर्मू, हेमलाल मुर्मू, अनंतो बास्की, सेट हेंब्रम,कमीशन बास्की सहित सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ता, क्लब के सभी सदस्य समेत लगभग हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद थे।



