गोड्डा

अभाविप महागामा नगर इकाई द्वारा द्वारा चलाया गया सदस्यता अभियान

- एसकेएसवीएम, ललमटिया के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने ली सदस्यता

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
 गोड्डा/महागामा : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का बहुप्रतीक्षित सदस्यता अभियान आज से प्रारंभ हो चुका है। इस अवसर पर अभाविप महागामा नगर इकाई द्वारा सिद्धू कान्हु सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, ललमटिया में छात्र-छात्राओं को परिषद की सदस्यता दिलाई गई। विद्यालय परिसर में आयोजित इस सदस्यता अभियान कार्यक्रम में शामिल छात्रों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। छात्र-छात्राओं ने बड़े जोश के साथ देश के सबसे बड़े छात्र संगठन अभाविप की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश सदस्यता अभियान प्रमुख सुमित कुमार ने इस दौरान छात्रों के बीच संगठन के उद्देश्यों, राष्ट्रनिर्माण में युवाओं की भूमिका तथा छात्रहित में परिषद द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी। कहा कि यह सदस्यता अभियान महागामा समेत गोड्डा जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में चलाया जाएगा।
वहीं पहली बार सदस्यता लेने वाली कक्षा 10वीं की छात्रा रिमझिम कुमारी ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि मैंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सदस्यता इसलिए ली क्योंकि यह संगठन विद्यार्थियों की आवाज़ को बुलंदी देता है। संगठन राष्ट्रहित और छात्रहित के लिए कार्य करता है, जिससे हम जैसे छात्रों को प्रेरणा मिलती है। मुझे गर्व है कि मैं अब अभाविप की सदस्य हूं। इस अवसर पर नगर सहमंत्री मणि कुमार, मकुंद सिंह, सुधांशु निगम, शिवम कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button