बाराबंकी

जिला चिकित्सालय में बढ़े डायरिया के मरीज मौसम में हुआ बडा बदलाव

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बाराबंकी। मौसम में उतार-चढ़ाव की वजह से डायरिया के मरीज बढ़ने लगे हैं। मंगलवार को हालत बिगड़ने पर पांच लोगों को परिजनों ने इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया। वहीं, मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में बुखार के मरीज सबसे ज्यादा देखे गए। लखपेड़ाबाग निवासी राहुल और काव्या को उल्टी-दस्त की शिकायत पर परिजनों ने बड़ेल स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। इसी प्रकार बाल विहार कॉलोनी निवासी रामचंद्र, महर्षिनगर के मोहित और शबाना को परिजनों ने डायरिया की शिकायत पर इलाज के लिए निजी अस्पतालों में भर्ती कराया है। जिला अस्पताल में मंगलवार को भी मरीजों की भारी भीड़ रही।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश कुशवाहा ने बताया कि मौसम में उतार-चढ़ाव की वजह से ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ी है। मंगलवार को 1675 मरीज ओपीडी में देखे गए। इनमें सबसे ज्यादा 314 मरीज सर्दी, जुकाम और बुखार के रहे। इसके अलावा पेटदर्द के 105 मरीज देखे गए। त्वचा रोग के 223 और नेत्र रोग के 103 मरीजों को इलाज किया गया। बताया कि इसके अलावा डायरिया के तीन मरीज आए थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button