ललितपुर
पाइप लाइन के लिए खोदी सड़क, अब बनी मुसीबत
डोडाघाट हवलदार मंदिर के सामने से निकल नहीं पा रहे श्रद्धालु

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। नमामि गंगे योजना में अमृत योजना 2.0 के तहत शहर में बिछाई जा रही पाइप लाइन अब लोगों के लिए मुसीबत बनती नजर आ रही हैं। डोडाघाट हवलदार मंदिर के सामने कई दिनों पहले पाइप लाइन डालने के लिए खोदा गया गहरा गड्ढा अब लोगों की खासी मुसीबत बना हुआ है। यह से लोगों को पैदल निकलने में भी भारी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कें स्थानीय निवासियों के लिए परेशानी का सबब बनी हैं, खासकर जब कार्य पूरा होने के बाद उनकी मरम्मत ठीक से नहीं की गई है। इससे गड्ढे बने हुए हैं, जिससे आवागमन में कठिनाई है और दुर्घटनाएं भी हो रहीं हैं। ऐसे में मोहल्लेवासियों ने जिला प्रशासन से संबंधित विभाग को आदेशित कर कार्यवाही किए जाने की मांग उठाई है।



