जामताड़ा

दिघारी पंचायत में मुखिया बाबूलाल किस्कू ने कराया गृह प्रवेश, लाभार्थियों के खिले चेहरे

Chief Babulal Kisku performed house warming ceremony in Dighari Panchayat, beneficiaries' faces lit up.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
जामताड़ा। ग्राम पंचायत दिघारी में बुधवार को मुखिया बाबूलाल किस्कू के नेतृत्व में आबूआ आवास योजना के तहत लाभार्थियों को नए घर की चाभी सौंपकर गृह प्रवेश कराया गया। इस दौरान चैनपुर गांव की गीता रूज और मालवा गांव की छमौली मुर्मू को आवास योजना का लाभ मिला। घर मिलने के बाद दोनों लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी झलक उठी। उन्होंने सरकार और मुखिया को धन्यवाद देते हुए कहा कि अब उन्हें सिर छिपाने के लिए पक्का घर मिला है। गीता रूज ने खुशी में सभी को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा करवाया। इस मौके पर पंचायत ऑपरेटर किशोर कुमार दत्ता, तस्लीम अंसारी, अब्दुल खलीक, रवि दत्ता, विष्णु सोरेन, सुकेश हांसदा सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने कहा कि इस योजना से गरीबों को अब सम्मानपूर्वक रहने का अवसर मिल रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button