गोड्डा

राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का 140वां स्थापना दिवस धूमधाम से मना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
महागामा। राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के 140वें स्थापना दिवस के अवसर पर महागामा प्रखंड कांग्रेस कार्यालय परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष यहया सिद्दीकी ने किया।
इस अवसर पर महागामा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सह समरी पंचायत के मुखिया मिन्हाज आलम ने पार्टी का झंडा फहराया। ध्वजारोहण के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी की एकता, विचारधारा और संघर्ष की परंपरा को याद किया।कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के इतिहास, स्वतंत्रता आंदोलन में उसके योगदान और लोकतांत्रिक मूल्यों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने संगठन को और मजबूत करने तथा जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button