शामली
पेड़ से टकराई अनियंत्रित कार दो लोगों की हुई दर्दनाक मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
शामली। देर रात्रि शहर के कुड़ाना रोड पर कार का संतुलन बिगड़ जाने से कार एक पेड से टकराकर खेत में पलट गई। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवो का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वही मृतकों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
शहर के माजरा रोड निवासी 26 वर्षीय विशाल उर्फ सन्नी पवुत्र ओमपाल उर्फ वेदप्रकाश उर्फ बेदु मोहल्ले के ही एक क्रॉकरी की दुकान र कार्य करता था। बताया जाता है कि गत सोमवार को वह दुकान मालिक 55 वर्षीय राकेश पुत्र आनंद निवासी सिसौली के साथ कार में सवार होकर फरीदाबाद दवा लेने के लिए गया था। जब वह देर रात्रि करीब दो बजे वापस गांव सिसौली लौट रहे थे तो गांव कुडाना रोड स्थित कृष्णा नदी के निकट पहुंचे तो इसी दौरान कार चला रहे विशाल का संतुलन बिगड गया और अचानक कार असंतुलित होकर सडक किनारे खडे पेड से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पलट गई और कार के परखच्चे उड गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पाकर थाना आदर्शमंडी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को कार से बामुश्किल बाहर निकाला। पुलिस ने दोनों के शवों को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार दोपहर बाद दोनों के शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचे, जहां शवों को देख परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक राकेश अपने पीछे दो बेटे छोड दिया है। हादसे में क्षतिग्रस्त कार करीब एक सप्ताह पूर्व ही खरीदी गई थी। जबकि मृतक विशाल उर्फ सन्नी की मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।