तेतुलमारी में कोलियरी आउटसोर्सिंग साइट पर भड़कती आग और गैस रिसाव, दहशत में ग्रामीण
Fire and gas leak at Tetulmari colliery outsourcing site; villagers in panic

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। धनबाद का कोयला क्षेत्र तेतुलमारी पांडेडीह (तेतुलमारी) में स्थित वेस्ट मोदीडीह कोलियरी की भूमि आउटसोर्सिंग साइट पर भड़कती आग और उससे निकल रही जहरीली गैस से तेतुलमारी व आसपास की लोगों की जिंदगी सिसक रही है।
क्षेत्र में लपटों के साथ उठता धुआं और गैस रिसाव से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। यहां आउटसोर्सिंग कंपनी और संबंधित विभाग स्थिति की गंभीरता का अंदाजा यहां की उठती गैस से लगाया जा सकता है। यह क्षेत्र भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के अधीन आता है, जबकि खनन सुरक्षा की निगरानी डीजीएमएस द्वारा की जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो बड़ा हादसा हो सकता है।
सांस लेना हुआ मुश्किल
गैस निकलने से आसपास में एक अजीब तरह का दुर्गंध फैल गया है जिससे सांस लेने में भी समस्या हो रही है इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर वृद्ध, युवा व मासूम जिंदगीयां निवास करती है।
केंदुआडीह की घटना की याद ताजा
ग्रामीणों का कहना है कि हाल ही में केंदुआडीह (केंदुआडीह) में गैस रिसाव से हुई तबाही अभी भूली नहीं गई है। वहां गैस के प्रभाव से कई लोगों की जान चली गई थी। तेतुलमारी की मौजूदा स्थिति को लोग उसी तरह के संभावित खतरे के रूप में देख रहे हैं।
तेतुलमारी और आसपास के गांवों में फिलहाल भय और अनिश्चितता का माहौल है। लोग उम्मीद कर रहे हैं कि प्रशासन समय रहते हस्तक्षेप कर संभावित त्रासदी को टाल देगा।



