बरेली

भीम आर्मी के वरिष्ठ नेता विकास बाबू एडवोकेट बने उत्तर प्रदेश के प्रदेश महासचिव

एनपीटी ब्यूरो

बरेली, उत्तर प्रदेश। भीम आर्मी द्वारा संगठनात्मक विस्तार और सशक्त नेतृत्व को ध्यान में रखते हुए बरेली मंडल के लोकप्रिय और संघर्षशील नेता विकास बाबू एडवोकेट को उत्तर प्रदेश का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय विनय रतन सिंह जी एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कुलदीप भार्गव जी द्वारा की गई। विकास बाबू पिछले छह वर्षों से भी अधिक समय से भीम आर्मी के संगठनात्मक ढांचे में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उन्होंने जिला व मंडल स्तर पर संगठन को मज़बूती प्रदान करते हुए समाज के दबे-कुचले, वंचित, पीड़ित और शोषित वर्गों की आवाज को बुलंद किया। पिछले लगभग तीन वर्षों से वे बरेली मंडल अध्यक्ष के पद पर कार्यरत रहे, जहां उन्होंने संगठन का निरंतर विस्तार किया और सैकड़ों युवाओं को सामाजिक न्याय दिलाने का कार्य किया !

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button