सुशील जायसवाल ने छोड़ा कंछल गुट,महेश सोनी के साथ खड़े हुए।

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का प्रमुख जिला महामंत्री बनाया गया।
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
अमेठी। व्यापारी नेता सुशील जायसवाल ने व्यापार मंडल कंछल गुट का साथ छोड़ दिया है। सुशील जायसवाल के साथ की कई लोगों ने गुरुवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की सदस्यता हासिल की और पदाधिकारी भी बनाए गए। जिला अध्यक्ष महेश सोनी ने सुशील जायसवाल को वरिष्ठ जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है। गुरुवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की मासिक बैठक हुई। बैठक में व्यापारियों की समस्यायों पर चर्चा के साथ नये पदाधिकारियों का मनोनयन भी किया गया। गौरीगंज के व्यवसाई राम जी अग्रहरि को जिला प्रभारी मनोनीत किया गया है। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल युवा प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष मोहम्मद फारुख को मनोनीत किया गया है। पवन वैश्य को युवा मंडल का महामंत्री नियुक्त किया गया है।
जिला अध्यक्ष महेश सोनी ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र प्रदान किए और संगठन में आने पर माल्यार्पण कर स्वागत किया।
राहुल लोहिया, हिमांशु,सोनू,मोनू सोनी,चित्रांशु जायसवाल, विष्णु सोनी,दुर्गेश सोनी आदि मौजूद रहे।