गाजियाबाद
अवैध उगाही के मामले में वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस-विभाग में हड़कंप
दो सिपाही लाइन हाजिर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गाजियाबाद। लोनी क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। लोनी कोतवाली की तिराहा चौकी पर तैनात मुख्य सिपाही कय्यूम अली पर अवैध उगाही के गंभीर आरोप लगे हैं। इस सम्बन्ध में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें सिपाही कय्यूम अली को पैसों का लेनदेन करते हुए देखा जा रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस के उच्चाधिकारियों से संबंधित सिपाही व इस मामले में शामिल लोगों पर एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की थी विधायक ने सख्त लिहाजे में कहा कि लोनी क्षेत्र में किसी भी तरह के अवैध कार्यों के लिए कोई स्थान नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में संरक्षण देने वालों को भी चिन्हित कर कार्यवाही कराई जाएगी।
विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने पुलिस विभाग को चेताते हुए कहा कि अगर “वीडियो को पुराना बताकर पल्ला न झाड़े पुलिस, इस मामले की जांच कर कड़ी कार्यवाही की जाए
इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण) ने कार्यवाही करते हुए मुख्य सिपाही कय्यूम अली और सिपाही उम्मेद सिंह को निलंबित (सस्पेंड) कर दिया है। साथ ही, दोनों के खिलाफ इस मामले में विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
पुलिस प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि “अनुशासनहीनता या अवैध गतिविधियों में संलिप्त किसी भी कर्मी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।”


