झुंझुनू
पनोरमा स्कूल में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं गुढ़ागौड़जी। कस्बे की पनोरमा वर्ल्ड स्कूल में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। स्कूल के चेयरमैन व राजस्थान मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रोफेसर डॉ विकास गिल ने विद्यार्थियों को परीक्षा में अपना बेस्ट देने के टिप्स बताए। डॉ विकास गिल ने सर्वप्रथम अपने उद्बोधन में कहा कि प्रत्येक बच्चा अपने माता पिता के लिए हीरो होता है। स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर विरेंद्र प्रताप सोहू ने विद्यार्थियों को बॉर्ड परीक्षा में उच्चतम अंक लाने के लिए प्रेरित किया । उपस्थिति माता पिताओं से आह्वान किया कि आप अपने बच्चों पर मानसिक दबाव न बनाएं। आप उन्हें केवल समय समय पर प्रेरित करते रहे। मंच का संचालन कॉर्डिनेटर मुकेश गुर्जर ने किया। इस अवसर पर सहीराम डुडी,रामाकांत शर्मा, ताराचंद खीचड़,सुनिल अग्रवाल, संदीप सैनी,ताराचंद गुर्जर, कृष्ण महला,मोहिम अली,विक्रम पचार,महावीर मिठारवाल, चंद्रसेन,मुलचंद अररिया,जगदीश डुडी,रामसिंह,मनरूप गढ़वाल , सुमेर रोजड़िया,बजरंग लाल पहलवान एवं अभिभावक उपस्थिति रहे।



