अमरोहा
कृषि विज्ञान केंद्र गजरौला में किसानों ने पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त का लाइव प्रसारण देखा
विधायक राजीव तरारा ने प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आवाहन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गजरौला : कृषि विज्ञान केंद्र, गजरौला अमरोहा में आज एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें धनौरा विधायक राजीव तरारा की उपस्थिति में जिलेभर से आए किसानों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त का लाइव प्रसारण देखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर से इस किस्त को किसानों के खातों में जारी किया। मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर से इस किस्त को किसानों के खातों में जारी किया।कार्यक्रम में संबोधित करते हुए विधायक राजीव तरारा ने किसानों से प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसान भाई अधिक से अधिक क्षेत्रफल में प्राकृतिक खेती अपनाएँ। रासायनिक उर्वरकों एवं दवाओं के अत्यधिक प्रयोग से हम जहरीला उत्पादन कर रहे हैं, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए घातक साबित हो सकता है। प्राकृतिक खेती ही सुरक्षित भविष्य का मार्ग है। हर किसान थोड़ा-थोड़ा क्षेत्र प्राकृतिक खेती को दे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करे। इससे हमारा प्रदेश प्राकृतिक उत्पादन के क्षेत्र में अग्रणी बनेगा।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कृषि विज्ञान केंद्र गजरौला के प्रभारी अधिकारी डॉ. ए. के. मिश्र ने किसानों को रासायनिक उर्वरकों एवं दवाइयों के अंधाधुंध प्रयोग से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया। उन्होंने किसानों से अपील की कि प्रदूषण को कम करने और जहरमुक्त खाद्य उत्पादन के लिए प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ें।इस अवसर पर उपनिदेशक कृषि डॉ. रामप्रवेश वर्मा ने किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि किसान सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएँ।केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. शीशपाल सिंह, डॉ. अमित तोमर, डॉ. सतपाल सिंह और डॉ. प्राची पटेल ने किसानों को फसल उत्पादन, तकनीकी समस्याओं और उन्नत कृषि विधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।किसानों ने देखा लाइव प्रसारण देखा सभा में उपस्थित सभी किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जारी की गई 21वीं किस्त का लाइव प्रसारण देखा और इस पहल के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम के अंत में डॉ. ए. के. मिश्र ने मुख्य अतिथि विधायक राजीव तरारा सहित सभी किसानों और अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।



