दिल्ली

समाजवादी समागम के अध्यक्ष बनाए गए प्रोफेसर आनंद कुमार

नई दिल्ली : समाजवादी समागम की एक आपात बैठक प्रोफेसर राजकुमार जैन की अध्यक्षता में हिन्द मजदूर सभा के कार्यालय नई दिल्ली में हुई जिसमें अध्यक्ष मंडल सदस्य, कार्यकारिणी सदस्य, समाजवादी समागम के पदाधिकारीगण उपस्थित हुए समागम में अचानक उत्पन्न स्थिति, जिसमें एक व्यक्ति विशेष द्वारा अवैधानिक रूप से खुद को अध्यक्ष घोषित कर दिया गया, उस पर विस्तृत रुप से चर्चा हुई। उपस्थित समागम के साथियों ने समागम की एकता को भंग करने की भर्त्सना की। संगठन को सुचारु रुप से चलाने तथा संगठन की अनिवार्यता को ध्यान में रखकर निर्णय लिया गया कि आगामी 31 जनवरी 2026 तक लोकतांत्रिक तथा वैधानिक रुप से सदस्यता अभियान चलाकर सम्मेलन द्वारा चुनाव प्रक्रिया पूरी की जाए। 31 जनवरी तक पदाधिकारियों का चुनाव कराया जाए।साथ ही फिलहाल सर्वसम्मति से प्रो, आनंद कुमार से अनुरोध किया गया, लेकिन उन्होंने स्वास्थ्य का हवाला देकर जिम्मेदारी निभाने पर असर्मथता जताई।और उन्होंने कहा कि किसी अन्य साथी को यह जिम्मेदारी सौंप देनी चाहिए। परंतु उपस्थित साथियों ने एकमत से कहा कि इस संक्रमण काल के लिए आपके दिशा-निर्देशन में नए चुनाव तक आप इस जिम्मेदारी को संगठन के हित में स्वीकार करें तो बहुत सुगम होगा।साथियों के अनुरोध को सशर्त प्रोफेसर आनंद कुमार ने स्वीकार करते हुए साथियों का धन्यवाद किया। बैठक में समाजवादी आंदोलन के देशभर में सक्रिय सभी साथियों से अनुरोध किया गया कि समाजवादी विचार, दर्शन, सिद्धांतों, नीतियों और कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार को व्यापक स्तर पर फैलाने के लिए एकता के सूत्र में बंधें। कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी की कोख से पैदा हुई सोशलिस्ट पार्टी, जिसका नेतृत्व भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में समाजवादी चिंतक, बुद्धिजीवियो आचार्य नरेंद्र देव,जयप्रकाश नारायण, युसुफ मेहर अली, डॉ. राममनोहर लोहिया, कमलादेवी चट्टोपाध्याय जैसे महान नेताओं के त्याग और संघर्ष से भारत में समाजवादी आंदोलन स्थापित हुआ उसको बचाना बहुत जरूरी है।
वहीं वर्तमान में केंद्र सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों का विरोध करना जरुरी हो गया है।तथा देश में साम्प्रदायिक ताकतों का विरोध जरुरी हो गया है। देश में तानाशाही सरकार का विरोध करना है, साथ ही किसान-मजदूर के हित में काम करना है। ऐसी परिस्थिति में सभी समाजवादियों को लामबंद होकर लड़ना पड़ेगा। इसलिए समाजवादी एकता की आवश्यकता है। सभी साथी इस संघर्ष में एकजुट हों यही समागम का मूल उद्देश्य है।बैठक में निम्नलिखित पदाधिकारियों का चयन भी हुआ अध्यक्ष प्रोफेसर आनंद कुमार,
उपाध्यक्ष सुश्री मंजू मोहन, श्री श्याम गंभीर,महासचिव डॉ. हरीश खन्ना, डॉ. शशि शेखर सिंह, डॉ. अनिल ठाकुर (कार्यालय प्रभारी एवं प्रवक्ता)सचिव मो. निसार, सुश्री प्रज्ञा सिंह, श्री संजय कनौजिया (प्रचार)कोषाध्यक्ष महेन्द्र शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य के रुप में प्रो० राजकुमार जैन, हरभजन सिंह सिद्धू, श्री विजय प्रताप, प्रो. विनय भारद्वाज, प्रो. अजीत झा, जस्टिस गोपाल सिंह, विकास देशपांडे, सुभाष लोमटे, मो. कादरी, चंचल, जय कुमार जैन, राजवीर पवार, रामस्वरूप मंत्री, विजय राजभर, पुरुषोत्तम, राजेन्द्र कुमार, राकेश कुमार, केदार, अमर सिंह, रंधीर गौतम (आईटी सेल), श्री उत्सव यादव (आईटी सेल), डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. अरमान, रमेश यादव के साथ ही राकेश कुमार को दिल्ली प्रदेश का अध्यक्ष भी बनाया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष देश के अन्य प्रांतों के साथियों से बात कर प्रदेश की इकाई भी बनाने का प्रयास करेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button