खैरथल

श्याम सैनी बने श्री बालाजी मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
खैरथल। खैरथल पुरानी मंडी स्थित श्री बालाजी परिवार सेवा समिति की कार्यकारिणी की बैठक अग्रवाल भवन में आयोजित हुई बैठकर की अध्यक्षता हितेश शर्मा ने की बैठक में मंदिर की व्यवस्थाओं को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई तथा संगठनात्मक बदलाव का निर्णय लिया गया बैठक के दौरान अध्यक्ष हितेश शर्मा ने मौजूदा कार्यकारिणी को भंग करते हुए सभी संरक्षको एवं पदाधिकारियों को पद मुक्त करने की घोषणा की । इसके साथ ही उन्होंने अपना इस्तीफा कार्यकारिणी सौंपते हुए नई कार्यकारिणी के गठन का प्रस्ताव रखा। बैठक में उपस्थित सदस्यों की सहमति से नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शुरू की गई निर्णय लिया गया कि बैठक में उपस्थित सदस्यों को नई कार्यकारिणी में शामिल किया जाएगा । जबकि अनुपस्थित सदस्यों को कमेटी से अलग कर दिया जाएगा इसके बाद सर्वसम्मति से श्याम सैनी को श्री बालाजी मंदिर सेवा समिति का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया । सदस्यों ने उनके नेतृत्व में मंदिर की व्यवस्थाओं को और अधिक विकसित करने का विश्वास व्यक्त किया । इस अवसर पर हितेश शर्मा,राहुल बंसल, राजेश गुप्ता, महेश गुप्ता, मोनू गुप्ता, राहुल खंडेलवाल, मनोज गुप्ता आदि सदस्य मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button