Uncategorizedगोड्डा

तिरोड़ी में भव्य फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न

 विधायक गौरव पारधी ने किया युवा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की मौजूदगी में हुआ ऐतिहासिक आयोजन
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
बालाघाट(म0प्र) : स्वर्गीय कैलाश कठौते स्मृति में तिरोड़ी नगर में आयोजित भव्य फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन रविवार को हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। फाइनल मुकाबले में नागपुर सीटी क्लब ने इमानवेल उकवा टीम को पहले ही हाफ में 2-0 की निर्णायक बढ़त लेते हुए विजेता ट्रॉफी अपने नाम की।
इस टूर्नामेंट की विशेषता यह रही कि इसमें नाइजीरिया, सूडान और साउथ अफ्रीका जैसे देशों के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने भाग लिया। साथ ही मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ की शीर्ष टीमों की मौजूदगी ने टूर्नामेंट को अंतरराज्यीय स्तर का गौरव प्रदान किया।
तिरोड़ी की प्रतिभा को मिलेगा राष्ट्रीय मंच – गौरव सिंह पारधी
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित क्षेत्रीय विधायक एवं मध्यप्रदेश फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष और जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष  गौरव सिंह पारधी ने टूर्नामेंट के दौरान कहा कि “तिरोड़ी जैसे नगरों में छुपी प्रतिभाओं को केवल अवसर नहीं, उचित मंच और मार्गदर्शन की आवश्यकता है। मैं प्रत्येक क्लब को जिला फुटबॉल संघ से जोड़ने और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास हेतु पूर्ण प्रयास करूंगा।”
उन्होंने यह भी जानकारी दी की कि ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन ने बालाघाट जिले को अंडर-16 जूनियर बॉयज बी.सी. रॉय ट्रॉफी की मेजबानी सौंपी है, जो कि DFA बालाघाट की अगुवाई में सम्पन्न होगी। देशभर के 16 राज्यों की टीमें इस प्रतियोगिता में भाग लेंगी, जिससे जिले की फुटबॉल पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाई मिलेगी।
इस सफल आयोजन को तिरोड़ी नगर के नागरिकों, खिलाड़ियों और आयोजकों ने पूर्ण समर्पण से एक खेल महोत्सव का स्वरूप प्रदान किया। यह आयोजन इस बात का प्रतीक बन गया कि जनसहभागिता और सकारात्मक नेतृत्व से छोटे नगर भी राष्ट्रीय खेल मंच की दिशा में अग्रसर हो सकते हैं। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष श्री अविनाश देशमुख, मॉयल प्रबंधक  मनीष ढोके, पीओ  रितेश माने, समाजसेवी  गोविंद उपाध्याय, सरपंच प्रतिनिधि  फिरोज खान, मॉयल कॉन्ट्रैक्टर मनीष सूर्यवंशी, मिहिर त्रिवेदी,  प्रियांश राउत,  सोनू रहांगडाले, आयोजक परिवार के  रवि कठौते, शुभम भलावी, जीतू अहीर सहित स्टार इलेवन जामरापानी टीम के खिलाड़ी सतीश, गोविंद एवं अन्य अतिथिगण उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button