बरेली

30 मार्च से शुरू होगी बरेली से नवी मुंबई के फ्लाइट संचालन 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। होली पर बरेलियंस लिए होली पर बड़ा तोहफा मिला है। जिस नवी मुंबई फ्लाइट के लिए लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, अब उसका इंतजार जल्द समाप्त हो जाएगा। 30 मार्च से बरेली से नवी मुंबई फ्लाइट का संचालन शुरू हो जाएगा। फ्लाइट संचालन का शेड्यूल बरेली एयरपोर्ट अथॉरिटी के पास पहुंच गया है। सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को यह फ्लाइट संचालित होगी, जबकि शनिवार को बेंगलुरू फ्लाइट संचालित होगी ,बरेली एयरपोर्ट अथॉरिटी के निदेशक अवधेश अग्रवाल ने बताया कि नवी मुंबई फ्लाइट संचालन के लिए शेड्यूल प्राप्त हो गया है। नवी मुंबई एयरपोर्ट से उड़ान भरकर फ्लाइट दोपहर 1.35 बजे बरेली एयरपोर्ट पर लैंड होगी। करीब 45 मिनट रुकने के बाद फ्लाइट 2.20 बजे बरेली एयरपोर्ट से नवी मुंबई के लिए उड़ान भरेगी। उन्होंने बताया कि मुंबई फ्लाइट का संचालन कुछ समय के लिए रोककर नवी मुंबई के लिए फ्लाइट शुरू की जा रही है। अभी तक मुंबई के लिए फ्लाइट रविवार, सोमवार, बुधवार, शुक्रवार है, लेकिन 30 मार्च से नवी मुंबई के लिए शुरू होने वाली फ्लाइट रविवार को नहीं जाएगी। 30 मार्च से रविवार के लिए बरेली से कोई फ्लाइट संचालित नहीं होगी। हालांकि शनिवार को दो फ्लाइट हो जाएंगी। नवी मुंबई के साथ बेंगलुरू फ्लाइट भी संचालित होगी। बेंगलुरू फ्लाइट अपने पूर्व निर्धारित समय पर ही 2.20 बजे बरेली पहुंचेगी और 45 मिनट के बाद उड़ान भरेगी। एयरपोर्ट निदेशक ने बताया कि नवी मुंबई एयरपोर्ट हाल ही में चालू हुआ है। नवी मुंबई के लिए 186 सीटर एयरबस उड़ान भरेगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button