गोड्डा

पोड़ैयाहाट विधायक ने नारी सशक्त परिवार अभियान कार्यक्रम का किया शुभारंभ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोड़ैयाहाट के तत्वावधान में  स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव के द्वारा  फीता काटकर किया गया। उक्त कार्यक्रम के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रमेश कुमार, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक अभिषेक कुमार मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विधायक के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोड़ैयाहाट का निरिक्षण किया गया। इस दौरान संस्थागत प्रसव कराने वाली धात्री-माताओ एवं कुपोषण उपचार केंद्र मे लाभुकों को उपहार एवं अल्पाहार भेंट किया गया। विधायक के द्वारा बताया गया कि इन शिविरों को विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों की स्वास्थ्य संबंधी खास जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार किया गया है। जिससे पोषण, स्वास्थ्य जागरूकता और समग्र पारिवारिक कल्याण को बढ़ावा मिल सके। स्वास्थ्य शिविरों और अन्य संबंधित पहलों के माध्यम से अभियान उच्च रक्तचाप, एनीमिया, प्रजनन स्वास्थ्य मुद्दों, स्तन और गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर, मधुमेह, तपेदिक (टीबी) और सिकल सेल बीमारियों की जांच कराई जाएगी। इन सेवाओं का उद्देश्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य सर्वेक्षणों में पहचानी गई कमियों को दूर करना, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार के लिए शीघ्र पहचान और उपचार सुनिश्चित करना है। मंच का संचालन अजय शर्मा के द्वारा किया गया। मौके पर प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक के द्वारा बताया गया कि प्रखंड अंतर्गत सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों मे कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है और इसे सफल बनाने हेतु सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मौके पर प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक अभिषेक कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पायल मंडल, डॉ. रितेश वर्मा, डॉ. नीलेश कुमार, तेरेश हेम्ब्रम, शुभम कुमार, शिवम् कुमार, मनोज मुर्मू सहित सभी स्वास्थ्य कर्मी, स्वास्थ्य सहिया, सेवा प्रदाता आदि उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button