अमरोहा

मंडी धनौरा में लूटकांड! 

मोबाइल छीना, विरोध पर रिंकू पर जानलेवा हमला, दुकान से 30 हजार की नगदी भी ले उड़े बदमाश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा , मंडी धनौरा। मोहल्ला शिवपुरी में सोमवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब चामुंडा मोहल्ले में रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाने वाले रिंकू पर बाइक सवार बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार, रात करीब 9 बजे रिंकू अपनी दुकान के बाहर मोबाइल चला रहा था, तभी दो युवक बाइक पर पहुंचे और उसका मोबाइल छीन लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने रिंकू के साथ जमकर मारपीट की और दुकान में रखे करीब 30 हजार रुपये की नकदी भी लूट ले गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। हमले में रिंकू बुरी तरह घायल हो गया। पीड़ित ने थाने में शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button