जामताड़ा

जामताड़ा के आसनचुवां गांव में 13 वर्षीय छात्रा का रहस्यमयी मामला, पुलिस जांच में जुटी

Mysterious case of 13-year-old girl student in Asanchuwan village of Jamtara, police engaged in investigation

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

जामताड़ा। जामताड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आसनचुवां गांव से शुक्रवार की सुबह एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। गांव की 13 वर्षीय नाबालिग छात्रा पूजा मुर्मू, (पिता बाबू नाथ मुर्मू,) जो उत्क्रमित मध्य विद्यालय आसनचुवां में छठी कक्षा की छात्रा थी, संदिग्ध परिस्थितियों में नीम के पेड़ से लटकी हुई पाई गई। घटना सुबह लगभग 10:30 बजे की बताई जा रही है, जब गांव के लोगों ने छात्रा को देखा और तुरंत जामताड़ा थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा और घटनास्थल की जांच की। फिलहाल मामले के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस इसे संदेहास्पद मामला मानते हुए जांच में जुटी हुई है। छात्रा के पिता बाबू नाथ मुर्मू ने बताया कि उन्होंने बेटी को न तो मारा और न ही डांटा, लेकिन समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई स्पष्ट हो पायेगी। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button