जामताड़ा

बंदरचुआं में छलक उठीं आंखें, मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने परिजनों को दिया भरोसा, बोले अब ये बच्चे मेरे अपने हैंं

Tears welled up in Bandarchua, Minister Dr. Irfan Ansari reassured the family, saying these children are now his own.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

जामताड़ा। नारायणपुर प्रखंड के बंदरचुआं गांव में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी पहुंचे, जहां लंबी बीमारी के बाद अख्तर अंसारी (45 वर्ष) के निधन से परिवार शोक में डूबा था। मंत्री डॉ. अंसारी ने दिवंगत के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और हर संभव सरकारी सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने अपनी ओर से आर्थिक मदद प्रदान करते हुए कहा कि  मैं अख्तर अंसारी को वापस नहीं ला सकता, लेकिन उनके परिवार के लिए एक सहारा जरूर बनूंगा। उनके बच्चों की शिक्षा की पूरी जिम्मेदारी मैं खुद उठाऊंगा।” मंत्री की यह संवेदनशीलता देखकर ग्रामीण भावुक हो उठे। ग्राम प्रधान ने कहा कि मंत्री का आगमन किसी बड़े भाई के आने जैसा लगा। गांवभर में मंत्री की दरियादिली की चर्चा रही। लोग कह रहे थे — ऐसा नेता ही जनता का असली साथी होता है। मंत्री जी ने अंत में कहा — जनता ही मेरी पूंजी है, और उनके लिए मेरा जीवन समर्पित है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button