मथुरा

शादी डॉट कॉम से शादी कर युवती के साथ किया दुष्कर्म

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

मथुरा। मांट में पहली पत्नी से तलाक हुए बिना शादी डॉट कॉम के माध्यम से दूसरी शादी करने वाले युवक समेत 6 परिजन के खिलाफ थाना मांट में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अदालत के आदेश पर दर्ज कराए केस में आरोप है युवक ने दो वर्ष तक युवती के साथ दुष्कर्म किया और घर से सामान लेकर भाग गया। मांट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने दो वर्ष पूर्व बेटी की शादी के लिए शादी डॉट कॉम पर पंजीकरण कराया था। इस पर दिल्ली के हुमायूंपुर, सफदरगंज निवासी विक्रम फोगाट ने अपनी सहमति भेजी। 17 मार्च 2023 को विक्रम युवती के घर आया। खुद को तलाकशुदा बताते हुए तलाक के कागजात दिखाए। संतुष्ट होने पर परिजन ने दोनों की शादी तय कर दी। दो मई 23 को विक्रम बरात लेकर गांव आया, जहां धूमधाम से शादी हुई। शादी के कुछ दिन बाद युवती मायके घूमने आई। इसी दौरान विक्रम अपने परिजन को लेकर युवती के घर आ गया। बताया कि पहली पत्नी परेशान कर रही है। ऐसे में उसे अपने परिजन के साथ युवती के घर ही रहना पड़ेगा। युवती के परिजन इसके लिए तैयार हो गए। करीब दो साल विक्रम युवती के घर रहा। इस दौरान युवती को पता चला कि विक्रम के तलाक के कागजात फर्जी हैं। इस बात का खुलासा होने पर विक्रम ने 12 मार्च को युवती के घर से तमाम सामान चोरी कर भाग गया। युवती के कई आपत्तिजनक फोटो व वीडियो रिश्तेदारों के पास भेज दिए। मामले में न्यायालय के आदेश पर विक्रम, सतवीर, सोनू, मनजीत, पूनम व मनीषा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button