बाराबंकी

पंचायत भवन में संचालित लाइब्रेरी का जायजा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी। मसौली ब्लाक कार्यक्रम अधिकारी सुश्री परवीन जहां ने मंगलवार को ग्राम पंचायत बड़ागांव के पंचायत भवन मे संचालित लाइब्रेरी का जायजा लिया तथा बच्चो की तैयारियों की जानकारी ली।
एपीओ परवीन जहां ने कहा कि लाइब्रेरी शिक्षा, ज्ञान और संस्कृति का महत्वपूर्ण केंद्र है। यह ज्ञान का भंडार है जो विभिन्न विषयों पर पुस्तकों, पत्रिकाओं, और अन्य सामग्रियों तक पहुंच प्रदान करता है। पुस्तकालय, शिक्षा, शोध और व्यक्तिगत विकास के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान है, जो सभी के लिए समान रूप से सुलभ है जो ज्ञान और सूचना का प्रसार करने में मदद करते हैं तथा पुस्तकालय एक सुरक्षित और शांत वातावरण प्रदान करते हैं जहां लोग पढ़ सकते हैं, अध्ययन कर सकते हैं और नई जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, जो सामाजिक और सांस्कृतिक विकास में योगदान देता है।
इस मौक़े पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद,  पंचायत सचिव जैसराम, उत्तम वर्मा, रोजगार सेवक विनोद राव आदि लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button