गोड्डा
भारी बारिश में ढह गया कच्चा मकान, पीड़ित ने लगाई मदद की गुहार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा/पोड़ैयाहाट : थाना क्षेत्र अंतर्गत देवडांड गांव का एक कच्चा मकान बारिश के कारण ढह गया। वहीं बताया गया कि उक्त मकान पीड़ित रिंकू मंडल का था। घर ढह जाने के कारण पीड़ित रिंकू मंडल परिवार सहित दर दर की ठोकरें खा रहे हैं। बारिश में घर ढह जाने से पूरे परिवार के लिए रहने की कोई जगह नहीं है। वहीं बताया गया कि कई जनप्रतिनिधियों से संपर्क साधने के बाद भी कोई हल नहीं निकला जिसके बाद पीड़िता रिंकू मंडल ने मीडियाकर्मी से बात की और अपनी समस्या को खबर के माध्यम से उजागर करने की बात कही। ताकि सरकार की योजना सिर्फ अमीरों तक ही नहीं बल्कि गरीबों तक भी योजना पहुंचनी चाहिए। रिंकू मंडल गरीब परिवार से हैं वह छोटे मोटे कामकाज कर जैसे तैसे परिवार का भरन पोषण करते हैं। रिंकू मंडल ने जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं वर्तमान सरकार से मांग करते हुए कहा कि उन्हें एक आवास की अत्यंत जरूरत है, फिर चाहे उन्हें किसी भी प्रकार का आवास का लाभ मिले बस मिल जाए। वहीं उन्होंने अपनी पीड़ा बयां करते हुए बताया कि देवडाड़ गांव के निवासी पंकज कुमार रूज द्वार उन्हें सरिया, सीमेंट और गिट्टी आदि देने का वादा किया गया था जिससे कि रिंकू मंडल घर बना कर पूरे परिवार के साथ वर्षा के मौसम में सुरक्षित छत के नीचे सुकुन से रह सके पर उन्हें मकान के निर्माण हेतु सामग्री उपलब्ध नहीं हो पाई।



