भगवान श्री परशुराम के मंदिर प्रांगण में भव्य कार्यक्रम का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। मकर संक्रांति पर्व एवं श्री परशुराम युवा जागृति मंच के स्थापना दिवस के अवसर पर बुधवार को श्री मंदिर हनुमान टीला, हनुमान धाम स्थित भगवान श्री परशुराम के मंदिर प्रांगण में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मंच के सम्मानित सदस्यों एवं ब्राह्मण समाज के लोगों ने हवन-यज्ञ कर विश्व कल्याण की कामना की। साथ ही संगठन के 9 वर्ष पूर्ण होने पर दसवां स्थापना दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मंच के संस्थापक अध्यक्ष योगेश भारद्वाज ने करते हुए कहा कि आज से नौ वर्ष पूर्व श्री परशुराम युवा जागृति मंच की स्थापना समाज से जुड़े मुद्दों को सामाजिक, राजनीतिक एवं प्रशासनिक स्तर पर उठाने और समाधान कराने के उद्देश्य से की गई थी। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ एवं सम्मानित बंधुओं ने संगठन की सराहना करते हुए उसे निरंतर सहयोग एवं आशीर्वाद देने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में श्री मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम के अध्यक्ष सलिल द्विवेदी, विजय कौशिक, ओमप्रकाश शर्मा, अंकित कौशिक, मनोज शर्मा, अनिल भार्गव, विक्रांत भार्गव, दीपक वशिष्ठ, राजू शर्मा, दीपक शर्मा, महेश शर्मा, आदेश, अरविंद कौशिक, विवेक भारद्वाज, सत्यप्रकाश कौशिक, शिवकुमार शर्मा, श्रीनिवास शर्मा, पुनीत शर्मा उपस्थित रहे।
