बिजनौर

स्कूल के पास से शराब की दुकान हटवाने को दिया ज्ञापन 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बिजनौर। शहर कोतवाली क्षेत्र में सरकारी स्कूल व भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समीप स्थित शराब की दुकान को हटवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
 जलालपुर काजी गांव के ग्रामीणों और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकारी स्कूल और डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के पास स्थित शराब की दुकान को हटाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। उनका कहना है कि शराब की दुकान सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक खुली रहती है। इस दौरान शराब खरीदने और पीने वालों की भीड़ जमा होती है। इससे स्कूली बच्चों, छात्र-छात्राओं और महिलाओं को आने-जाने में परेशानी होती है। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि सरकारी नियमों के अनुसार शराब की दुकान स्कूल और धार्मिक स्थलों से दूर होनी चाहिए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button