बिजनौर

किशोरी को आत्महत्या के लिए 

मजबूर करने वाले को पुलिस ने किया गिरफतार 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बिजनौर। कोतवाली शहर क्षेत्र में एक किशोरी की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी आस मोहम्मद को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी किशोरी को अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था। घटना वाले दिन मंगलवार को भी आरोपी ने घर में घुसकर किशोरी को धमकी दी थी। इससे परेशान होकर किशोरी ने घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। आरोपी को छेड़छाड़ और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button