जिला पशुपालन एवं गव्य विभाग से संबंधित हुई समीक्षा बैठक
- लंबित मामलों को निष्पादन कर लाभुकों को पहुंचाएं त्वरित लाभ- डीसी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अंजली यादव की अध्यक्षता में जिला पशुपालन/गव्य कार्यालय से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम, राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम, राष्ट्रीय डिजिटल पशुधन मिशन तथा मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना की समीक्षा कर कार्यों में तेजी लाने के साथ-साथ पारदर्शिता बरतने जैसे बिंदुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान कार्य में तेजी लाने के लिए नए कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ताओं के चयन एवं प्रशिक्षण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। वहीं मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में पेंडिंग पड़े मामलों को निष्पादन कर लाभुकों को त्वरित लाभ पहुंचाने हेतु निर्देश दिया।समीक्षा के क्रम में उपायुक्त के द्वारा गव्य विकास पदाधिकारी से जिले में चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं की जानकारी लेकर निष्पक्ष रूप से ग्राम सभा के माध्यम से लाभुकों के चयन करने हेतु निदेशित किया गया ताकि सभी लाभूकों को समान अवसर मिल सके।मौके पर उपविकास आयुक्त दीपक कुमार दूबे, जिला पशुपालन पदाधिकारी मनोज कुमार सहित कार्यालय कर्मीगण मौजूद थे।



