जालौन

उरई में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह का भव्य स्वागत

बुलडोजर से पुष्पवर्षा, ढोल-नगाड़ों के बीच हुआ स्वागत

विजय चौधरी के आवास पर उमड़ी भारी भीड़
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
उरई, जालौन। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह पहली बार उरई स्थित पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय चौधरी के आवास पहुंचे। इस अवसर पर उनका बुलडोजर से पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। उनके काफिला उरई पहुंचते ही कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी ढोल-नगाड़ों की गूंज, फूल-मालाओं की बारिश और जयकारों के बीच पूरा माहौल। उत्सवमय हो गया। इस स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व उरई नगर पालिका अध्यक्ष गिरिजा चौधरी के पुत्र पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय चौधरी ने किया। इस दौरान हर कोई अपने नेता की एक झलक पाने के लिए उत्साहित दिखा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि पार्टी और सरकार ने उन पर जो भरोसा जताकर मंत्री बनाया है, वे उस पर पूरी निष्ठा से खरा उतरने का प्रयास कर रहे है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनकल्याणकारी योजनाओं को। घर-घर तक पहुंचाना उनकी प्रमुख प्राथमिकता रहेगी। पूर्व। पालिकाध्यक्ष विजय चौधरी ने कहा कि केबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव जी हमाये बुंदेलखंड के गौरव है। जल शक्ति मंत्री के साथ कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, मांघौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ घनश्याम अनुरागी, भाजपा जिलाध्यक्ष उर्वीजा दीक्षित, नवनिर्वाचित जिला मंत्री आकाश गहोई, नगर अध्यक्ष शीतल सेंगर मौजूद रहे। सभी का स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया इस दौरान जलील सेठ मुंबई, कैलाश प्रजापति, पंकज राजपूत,अनिकेत चौधरी, सुमित प्रताप सिंह, देवेंद्र यादव,आशीष द्विवेदी, सभासद सनी चौहान, विक्की परिहार, सभासद अनुज नाग, महेश चौधरी, राम जीवन, राहुल श्रीवास्तव, जितेंद्र यागिक शैलेंद्र दाऊ एवं समस्त सभासदगण उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button