जालौन

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, नमूने भरकर भेजे जांच को

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
माधौगढ़ (जालौन)। चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जनपद में सघन अभियान चलाया। शासन के निर्देशों के क्रम में विभागीय टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर सरसों का तेल व बेसन के नमूने संग्रहित किए।
सहायक आयुक्त (खाद्य) डॉ. जतिन कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने माधोगढ़ मुख्य बाजार में कार्रवाई करते हुए सागर विश्नोई के प्रतिष्ठान से सरसों के तेल का नमूना तथा मोहित गुप्ता के प्रतिष्ठान से बेसन का नमूना लिया। इसके अलावा उरई राजमार्ग स्थित सोनी ट्रेडर्स से भी सरसों के तेल का नमूना संग्रहित कर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया। अधिकारियों ने बताया कि सभी नमूनों को परीक्षण के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यदि कोई नमूना मानक के अनुरूप नहीं पाया जाता है, तो संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया कि मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा और त्योहारों के दौरान जिले के विभिन्न बाजारों में निरीक्षण तेज किया जाएगा। इस दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी कन्हैया लाल यादव एवं अनिल कुमार शंखवार सहित विभागीय टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button