जालौन
गढ़र में मनसा देवी मंदिर का जीर्णोद्धार कराया महंत सिद्ध रामदास ने

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
उरई (जालौन)। गढ़र गांव की प्राचीन सुप्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर के जीर्णोद्धार का शिलान्यास और भूमि पूजन महंत सिद्ध रामदास महाराज ने किया। जनपद के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक यह मंदिर गढ़र गांव के मध्य स्थित है, जहां प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। इस देवी मंदिर को अब और अधिक विशाल तथा भव्य रूप दिया जाएगा।
इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए महंत सिद्ध रामदास महाराज ने कहा कि यह एक गौरवपूर्ण क्षण है, जिसमें हम सभी भागीदार बने हैं। उन्होंने इसे मनसा देवी माता की कृपा बताया कि उन्हें यह अवसर मिला है। महंत ने बताया कि भूमि पूजन और शिलान्यास आज किया गया है। देवी मंदिर के भक्ति ठाकुरदास द्वारा यह निर्माण कार्य कल से शुरू हो जाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बहुत ही कम समय में यह मंदिर भव्य और दिव्य रूप में बनकर जनता तथा श्रद्धालुओं को समर्पित हो जाएगा। इस अवसर पर पंडित रामकुमार दुबे, पुजारी राम अवतार, माखन सिंह पटेल, जितेंद्र, अशोक कुमार, छोटे सिंह, रामजी महाराज, अशोक द्विवेदी, आचार्य अंकित द्विवेदी, छोटे सिंह, डॉक्टर मुन्ना, विनोद कुमार, गौरव, कृष्णानंद आदि समस्त श्रद्धालु मौजूद रहे।


