जालौन

भाजपा जिला कार्यकारिणी में धीरज को नई जिम्मेदारी से कार्यकर्ताओं में हर्ष

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
जालौन (उरई)। धीरज कश्यप बाथम को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यकारिणी इकाई में जिला मंत्री बनाए जाने पर नगरवासियों ने खुशी जाहिर करते हुए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
        धीरज कश्यप बाथम ने भारतीय जनता पार्टी में अपना सफर युवा मोर्चा से प्रारंभ किया और 2002 में आगरा सम्मेलन में प्रतिभाग किया उनकी प्रतिभा को देखते हुए 2004 में तत्कालीन भाजपा नगर अध्यक्ष अनिल मित्तल ने उन्हें अपना महामंत्री बनाया अपनी राजनीतिक कुशलता को दिखाते हुए इन्होंने तत्कालीन बसपा के गढ़ मोहल्ला हरीपुरा से शिवराम जाटव को सभासद बनाकर भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराया जन समस्याओं को हर मंच पर बेबाकी से उठाने वाले धीरज बाथम ने बिजली समस्या को लेकर एक अभूतपूर्व आंदोलन भी किया जिसे जालौन की जनता ने भरपूर सहयोग दिया था लंबे राजनीतिक सफर के बाद वर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष और ऊर्जा दीक्षित में है पहले जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा का अध्यक्ष बनाया इसके बाद हाल ही में घोषित जिला कार्यकारिणी में जिला मंत्री का पद दिया है धीरज कश्यप बाथम ने जिला भाजपा की जिला अध्यक्ष उर्विजा दीक्षित के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वह पार्टी को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। वर्तमान भाजपा नगर अध्यक्ष अपने सिंह राजावत पूर्व नगर अध्यक्ष अनिल मित्तल  शिव शंकर प्रजापति, हर्षवर्धन गोस्वामी, रामप्रताप भदोरिया, आशीष बाथम हर्षवर्धन गोस्वामी, शिशुपाल कुशवाहा उपाध्यक्ष, दीपू निरंजन सेक्टर संयोजक, सुरेश राठौर कार्यसमिति समिति सदस्य सत्यम यज्ञिक स्वयं गोस्वामी आदि ने धीरज कश्यप को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की वहीं सोशल मीडिया पर भी उन्हें ढेरों शुभकामनाएं मिल रहीं हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button