जालौन
आल इंडिया मजिलिसे इत्तहादुल मुस्लिमीन अशरफ मंसूरी बने जिलाध्यक्ष
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
उरई (जालौन)। जनपद में आल इंडिया मजिलिसे इत्तहादुल मुस्लिमीन में बड़ा फेरबदल प्रदेशाध्यक्ष शौकत अली की अनुसंशा के अनुरू बुुंदेलखंड अध्यक्ष सादिल अली ने जिलाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अशरफ मंसूरी को सौंप दी।
पार्टी में जिम्मेदारी मिलने के बाद अशरफ मंसूरी ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि जिन्हें देश की आजादी के 78 सालों बाद भी मुख्यधारा से नहीं जोड़ा गया उन्हें जोड़ने का काम किया जायेगा जिसमें किसान, नौजवानों के साथ अल्पसंख्यक शामिल होंगे। उन्होंने जब प्रदेश में सपा की सरकारी बनी तब उसका सबसे ज्यादा लाभ उनके सजातीय लोगों को मिला और ऐसा ही हाल बसपा सरकार के दौरान देखने को मिला। इसीक्रम में कांग्रेस शासनकाल में भी उनके सजातीय लोगों को फायदा हुआ लेकिन आजादी के 78 वर्षों से मुस्लिम अल्पसंख्यक इन सभी राजनैतिक दलों को वोट देने का काम करता रहा। आज देश की बद से बदतर मौम से भी नीचे आ गया। हम आज भी उसी तरह से वोट डालने का काम करेंगे जैसे 78 वर्षों से डालते आये बस फर्क इतना होगा कि पाटी्र झंडा और निशान हमारा होगा। बाकी सांसद, विधायक, नेता मंत्री दबे कुचले मजलूम, मजदूर, किसान आर्थिक रूप से पिछड़े नौजवानों को बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई सिंघासन के लिये नहीं हमारी लड़ाई हमारे अधिकारों की है जो आज तक हमें नहीं मिले। इस दौरान चिराग हुसैन, शफीक अंसारी, भूरे खां, हसन खांन मामू, मु. इस्माइल अंसारी, शोएब मंसूरी, नसीर खां, मु.दाउद अंसारी, साहिल मंसूरी, फरमान अंसारी, रफीक अहमद सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे।



