जालौन

थाना दिवस में चार शिकायतें आईं, दो का मौके पर निस्तारण

एसडीएम ने दिए निर्देश निष्पक्ष जांच कर मौके पर जाकर करें निस्तारण

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
कालपी (जालौन)। कोतवाली कालपी में शनिवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें उप जिलाधिकारी मनोज कुमार ने अध्यक्षता की। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे और आमजन की समस्याएं सुनी गईं।
थाना दिवस के दौरान कुल चार शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से दो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष दो शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित टीमों को मौके पर भेजा गया। अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का शीघ्र और निष्पक्ष समाधान किया जाएगा। इस अवसर पर क्राइम इंस्पेक्टर, उपनिरीक्षक रामजीलाल, सदर लेखपाल जितेंद्र कुमार, लेखपाल राघवेंद्र सिंह एवं लेखपाल योगेश कुमार सहित अन्य राजस्व व पुलिस कर्मी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने समन्वय के साथ कार्य करते हुए शिकायतों की सुनवाई की। थाना दिवस की अध्यक्षता कर रहे एसडीएम मनोज कुमार ने राजस्व कर्मचारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता पूर्वक किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मामले में मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति का निरीक्षण करें और निष्पक्ष जांच के आधार पर ही कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्राथमिकता पर किया जाए, जिससे शासन की मंशा के अनुरूप लोगों को राहत मिल सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button