जालौन

कटाई के दौरान हार्वेस्टर में लगी भीषण आग, चालक ने कूंद बचाई जान 

 पांच बीघा गेहूं की फसल राख

दमकल की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, ग्रामीणों में दहशत का माहौल
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
जालौन (उरई)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रूरा मल्लू में गुरुवार को गेहूं की कटाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। खेत में चल रही हार्वेस्टर मशीन में अचानक भीषण आग लग गई, जिसने कुछ ही पलों में विकराल रूप ले लिया। इस आग की चपेट में आकर किसान रोहित सेंगर की लगभग 5 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई।
घटना के समय हार्वेस्टर चला रहे चालक सौरभ परिहार ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत मशीन से कूदकर अपनी जान बचा ली। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि मौके पर मौजूद किसानों और मजदूरों में भगदड़ मच गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू न पाने पर दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और आसपास के खेतों में खड़ी फसल को जलने से बचा लिया। हालांकि तब तक हार्वेस्टर मशीन भी काफी हद तक जल चुकी थी। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। किसान पहले ही मौसम की मार, ओलावृष्टि और आंधी-बारिश जैसी प्राकृतिक आपदाओं से परेशान हैं, ऐसे में इस हादसे ने उनकी चिंता और बढ़ा दी है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, मामले की जांच जारी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button