
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कुठौंद (जालौन)। कस्बा कुठौंद में गुरुवार को किसानों और वाहन उपभोक्ताओं के लिए एक नई सौगात के रूप में एल एन आयशर ट्रैक्टर्स शोरूम का भव्य शुभारंभ किया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण और पूजा-अर्चना के साथ फीता काटकर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, किसानों और युवाओं की भारी मौजूदगी रही, जिससे पूरे कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा।
शोरूम संचालकों ने बताया कि अब यहां किसानों को आधुनिक तकनीक से लैस आयशर ट्रैक्टरों के साथ-साथ जरूरतमंद ग्राहकों के लिए ई-रिक्शा भी उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे क्षेत्र के किसानों और छोटे व्यवसायियों को बेहतर सुविधा और रोजगार के नए अवसर मिल सकेंगे। यह नया प्रतिष्ठान महिंद्रा शोरूम के नीचे, कुठौंद-जालौन मार्ग पर स्थापित किया गया है, जिसका शुभारंभ गुरुवार को विधिवत रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रो. भगत सिंह डब्लू फौजी, प्रकाश सिंह उर्फ लालबच्चा, दीपक प्रधान हाजीपुर, शिवेंद्र सिंह एवं बउआ राजावत सालाबाद सहित कई सम्मानित लोग मौजूद रहे। वहीं उद्घाटनकर्ता के रूप में रमाकांत त्रिपाठी, तेजप्रताप सिंह, भानु प्रताप सेंगर, रोहित उपाध्याय, सत्यम बादल, राज ठाकुर, शिवम सेंगर, अजय जमालीपुर एवं बल्लू दुबे ने फीता काटकर शोरूम का शुभारंभ किया। उद्घाटन के बाद अतिथियों का स्वागत किया गया तथा उपस्थित लोगों को मिठाई वितरित की गई। शोरूम संचालकों ने भरोसा दिलाया कि ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण सेवा, बेहतर वाहन और विश्वास के साथ सुविधा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी।


