जालौन

मई गांव में लाखों की चोरी, नकदी समेत सोने-चांदी के जेवरात पार

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
रामपुरा (जालौन)। रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम मई में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
ग्राम मई निवासी कन्हई सिंह पुत्र नेकसे ने थाना रामपुरा में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 16 मई की रात लगभग 11 बजे से 17 मई की सुबह 3 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने उनके घर के कमरे का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर में रखी तीन सोने की चेन, छह सोने की अंगूठियां, दो सोने के मंगलसूत्र, दो जोड़ी सोने के झाले, एक जोड़ी सोने की झुमकी, सोने के सूई-धागा तथा पांच जोड़ी चांदी की पायल समेत करीब एक लाख रुपये नकद चोरी कर ले गए। पीड़ित के अनुसार घटना की जानकारी सुबह करीब 3.30 बजे उस समय हुई जब वह लघुशंका के लिए उठे। उन्होंने देखा कि कमरे का ताला टूटा पड़ा था और अंदर रखा सामान बिखरा हुआ था। बाद में घर के पीछे खेतों में खाली बक्सा और सूटकेस पड़े मिले। घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button