जालौन
उरई मेडिकल कालेज में तीमारदारों से डॉक्टरों की गंडागर्दी कैमरे में कैद
सीसीटीवी फुटेज में सामने आया हैरतअंगेज कारनामा
धरती के भगवान कहे जाने वाले मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर बने शैतान
इलाज कराने गए मरीज और उसके परिजनों से मामूली सी बात पर डाक्टरों ने की जमकर मारपीट
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
उरई (जालौन)। राजकीय मेडिकल कालेज में बीती देर रात्रि बेटी का उपचार करने पहुंचे तीमारदारों के साथ चिकित्सकों ने ही नहीं बल्कि अन्य स्टाफ ने मिलकर बेहरमी से की गयी मारपीट में कई लोगों के सिर फूट गये तो कई चुटहिल हो गयी। यह स्थिति तब है जब सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा के त्वरित उपचार के लिए किये गए फोन काल किया था। असी बात से मेडिकल कालेज का स्टाफ खफा हो गया। मारपीट की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस के सामने मरीज के तीमारदारों से जमकर मारपीट की गयी फिर मेडिकल कालेज के मैन गेट पर ताला डालकर देर रात घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। सीसीटीवी चेक करने पहुंची पुलिस तो जूनियर डाक्टरो ने इमरजेसी के गेट पर जड़ा ताला। उच्च अधिकारियों समेत 30 पुलिस कर्मी मेडिकल छात्रों और डाक्टरों के 300 लोगों के स्टाफ आए सामने असहाय नजर आये। बाद में घायल तीमारदार को गंभीर अवस्था मे उपचार के लिए जिला अस्पताल उरई में भर्ती कराया गया। पीड़ित परिजनों ने सदर कोतवाली में पूरे मामले की लिखित शिकायत की है।
यह हम इसलिए कह रहे हैं कि हम लोग डॉक्टर को भगवान का रूप मानते हैं लेकिन अब वही डॉक्टर गुंडे के रूप में नजर आ रहे हैं। मासूम बच्ची का इलाज करने गए तामीरदार के साथ डॉक्टरो ने की बेरहमी से मारपीट जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कितनी बेरहमी से एक बीजेपी नेता के बेटे के साथ की गई मारपीट उसके बाद भी खेला जा रहा जांच जांच का खेल। डॉक्टरो को पता है कि मेरे ऊपर मेरे अधिकारी का है हाथ कोई मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता। इसीलिए आए दिन राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में घटित होती है घटनाएं। राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई के चाहे गार्डन हो या डॉक्टर सभी दीखते हैं रुआब क्योंकि इन्हें पता है कि मेरा अधिकारी मेरे साथ खड़ा है चाहे किसी के साथ बदतमीजी करो चाहे खून निकालो मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। जालौन में पुलिस अधीक्षक के डर से गुंडे जिला छोड़कर भाग रहे हैं तो वहीं डॉक्टर अब गुंडागर्दी कर रहे हैं। आखिर कब तक राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में घटती रहेगी ऐसी घटनाएं। कभी मेडिकल कॉलेज के गार्ड तामीरदार के साथ करते हैं बदतमीजी तो कभी डॉक्टर हो जाते हैं तामीरदार के ऊपर हावी। वायरल वीडियो में देखें तामीरदार की हालत फिर सोचें मेडिकल कॉलेज के उन डॉक्टरो के बारे में जिन्होंने यह हाल किया है तामीरदार का। राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में पूर्व समय में नहीं घटित हुई ऐसी घटनाएं जैसी घटित हो रही अब।



