नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
उरई (जालौन)। प्रधानाचार्य डा. महेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन मरीजों की सुविधा हेतु राजकीय मेडिकल कालेज, जालौन (उरई) के आकस्मिक विभाग में पीआरओ कक्ष की स्थापना की गयी है। उक्त पीआरओ कक्ष में जन सम्पर्क मित्र की रोस्टर के अनुसार उपस्थिति सुनिश्चित की गयी है। जिससे रोगियों को कोई परेशानी उत्पन्न होने की दशा में जन सम्पर्क मित्र रोगी से समन्वय स्थापित कर मदद करेंगे। इसके अतिरिक्त प्रधानाचार्य के द्वारा समस्त चिकित्सकों एवं कर्मियो ं से रोगी एवं उनके तीमारदारो ं के प्रति संवेदनशील व्यवहार करने हेतु भी निर्देशित किया गया है। उक्त पीआरओ कक्ष की स्थापना के दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. संतोष कुमार वर्मा, चिकित्सा अधीक्षक डा. प्रशान्त निरंजन, प्रभारी अधिकारी आकस्मिक विभाग डा. शैलेष कुमार वर्मा, डा. हर्ष पटेल एवं डा. जितेन्द्र मिश्रा उपस्थित रहें।

