
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
जालौन (उरई)। कोतवाली जालौन पुलिस ने चोरी की घटनाओं के खुलासे में बड़ी सफलता हासिल करते हुए मात्र 48 घंटे के भीतर तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें, एक अवैध तमंचा 315 बोर तथा दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। जबकि गिरोह का एक अन्य सदस्य पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार 2 जून 2026 को वादी संकल्प सिंह द्वारा मोटरसाइकिल चोरी की सूचना कोतवाली जालौन में दर्ज कराई गई थी। मामले में मुकदमा अपराध संख्या 113/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
पुलिस अधीक्षक जालौन के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में गठित टीम ने 4 जून को चेकिंग के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे चार लोगों का गिरोह बनाकर अलग-अलग स्थानों से मोटरसाइकिलें चोरी करते थे। चोरी की गई बाइकों की असली नंबर प्लेट हटाकर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उन्हें बाहर बेचने की तैयारी की जा रही थी।
गिरफ्तार आरोपी इमाम हुसैने उर्फ इमाम मसूरी (36 वर्ष) निवासी ग्राम चुर्खी, थाना चुर्खी, जनपद जालौन जितेंद्र पाल (35 वर्ष) निवासी ग्राम चुर्खी, थाना चुर्खी, जनपद जालौन रामबाबू पांचाल (30 वर्ष) निवासी ग्राम चुर्खी, थाना चुर्खी, जनपद जालौन ,फरार आरोपी छोटेलाल उर्फ लादेन पुत्र कमलेश निवासी ग्राम चुर्खी, थाना चुर्खी, जनपद जालौन lबरामदगी चोरी की 03 मोटरसाइकिलें,01 अवैध तमंचा 315 बोर,02 जिंदा कारतूस 315 बोर पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बरामद मोटरसाइकिलें जालौन व उरई क्षेत्र से अलग-अलग समय में चोरी की गई थीं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध धारा 317(2), 336(2), 336(3), 340(2), 317(4) बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।
