संभल

संभल जनपद में 25 जून को होगी जामुन और पाकड़ के पेड़ों की शाखाओं की नीलामी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

संभल/चंदौसी। जनपद न्यायालय परिसर, चंदौसी में स्थित जामुन एवं पाकड़ के पेड़ों की कटी हुई शाखाओं (प्रकाश) की नीलामी आगामी 25 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। इस संबंध में केंद्रीय नजारत अनुभाग, जनपद न्यायालय संभल स्थित चंदौसी की ओर से सार्वजनिक सूचना जारी की गई है।

जारी सूचना के अनुसार न्यायालय परिसर में मौजूद जामुन और पाकड़ के पेड़ों की शाखाओं की नीलामी प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ की जाएगी। नीलामी में भाग लेने के इच्छुक व्यक्ति निर्धारित नियम एवं शर्तों की जानकारी केंद्रीय नजारत अनुभाग से प्राप्त कर सकते हैं। नीलामी की प्रक्रिया 25 जून 2026 को सायं 4:30 बजे न्यायालय परिसर में संपन्न होगी। नीलामी के उपरांत सफल बोलीदाता को निर्धारित शुल्क संबंधित विभाग में टेंडर के माध्यम से जमा कराना होगा, जिसके बाद शाखाओं को हटाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। न्यायालय प्रशासन ने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में नीलामी में भाग लेने की अपील की है। साथ ही सूचना को सरकारी कार्यालयों, नगर पालिका परिषद, रोडवेज बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों के नोटिस बोर्डों पर चस्पा किए जाने के निर्देश भी दिए गए हैं। न्यायालय प्रशासन का कहना है कि इच्छुक व्यक्ति समय रहते आवश्यक जानकारी प्राप्त कर निर्धारित तिथि पर नीलामी प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button