ललितपुर

रक्तदान जीवनदान है, इसका कोई कृत्रिम विकल्प नहीं : डा.मयंक शुक्ला

विश्व रक्तदाता दिवस पर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में भव्य आयोजन

35 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में रविवार को विश्व रक्तदाता दिवस बड़े उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। महाविद्यालय प्रधानाचार्य प्रो.डा. मयंक कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा चिकित्सकों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष महत्व प्रदान किया। मुख्य अतिथि अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी तथा राज्यमंत्री मनोहर लाल रहे। इसके अलावा सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिलाध्यक्ष हरीशचंद्र रावत, पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण, महिला आयोग सदस्य अर्चना पटेल, जिलाधिकारी सत्यप्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने सहभागिता की। शुभारंभ अतिथियों द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। रक्तदान के प्रति समाज को प्रेरित करने के उद्देश्य से प्रधानाचार्य प्रो.डा.मयंक कुमार शुक्ला, सीएमएस डा.गजेन्द्र सिंह सहित वरिष्ठ चिकित्सकों डा.सौरभ साहू, डा.चेतनराज, डा.मनीष गुप्ता, डा.अनुपम मिश्रा, डा.प्रियंका गुबरेले, डा.अभिउदय शर्मा एवं डा.निखिल गुप्ता ने स्वयं रक्तदान कर अभियान की शुरुआत की। महाविद्यालय परिसर में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में एक फाउण्डेशन एवं रक्तदान समूह सेवा समिति के सहयोग से कुल 50 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 35 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। इस अवसर पर विगत वर्ष में सर्वाधिक एवं नियमित रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं और विभिन्न समितियों को मंचासीन अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रभारी मंत्री दानिश आजाद अंसारी, राज्यमंत्री मनोहरलाल, पंचायत अध्यक्ष, प्रधानाचार्य प्रो.डा.मयंक कुमार शुक्ला, सीएमएस डा.गजेन्द्र सिंह ने भी संबोधित किया। इस दौरान मीडिया प्रभारी डा.विशाल जैन, डा.डी.वी.सिंह, डा.मनीष माथुर, डा.निर्भय नारायण, अस्पताल क्वालिटी मैनेजर नन्दलाल यादव, आरकेएस सदस्य महेन्द्र पटेल सहित वरिष्ठ एवं कनिष्ठ रेजिडेंट चिकित्सक, अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। अंत में सीएमएस डा.गजेन्द्र सिंह ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button