शामली

नगर पंचायत कर्मी से मारपीट प्रकरण में नया मोड़

डीएम से की जांच की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
कांधला। थाना क्षेत्र के कस्बा एलम में नगर पंचायत कर्मचारी से मारपीट के मामले में अब नया मोड़ ले लिया है। मामले को लेकर कस्बा निवासी दर्जनों लोगों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। क्षेत्र की  नगर पंचायत कर्मचारी प्रयास के साथ मारपीट के आरोप में पुलिस ने एलम निवासी अंकित, बालकिशन और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, मामले को लेकर कस्बे के लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर नगर पंचायत द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा था, वह भूमि नगर पंचायत सीमा क्षेत्र से बाहर है।मंगलवार को एलम निवासी सुदेश देवी, सोनू पंवार, मोहकम सिंह, यशवीर, रामपाल, धर्मेंद्र समेत दर्जनों लोगों ने जिलाधिकारी आलोक यादव को ज्ञापन सौंपते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button