जालौन

एससी एसटी आयोग के सदस्य में तहसील सभागार में सुनी लोगों की समस्याएं

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

कालपी (जालौन)। कालपी के तहसील सभागार में एससी एसटी आयोग के सदस्य रमेश चंद्र कुंडे ने अधिकारियों की मौजूदगी में जन समस्याएं सुनी एवं उनका शीघ्र निस्तारण का अधिकारियों को निर्देश दिया।
बुधवार को एससी एसटी आयोग के सदस्य रमेश चंद्र कुंडे ने कालपी तहसील के सभागार में पहुंचकर जन समस्याओं को सुना इस दौरान एससी एसटी आयोग के सदस्य के समक्ष 10 शिकायतें आई । जिसका उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अभिलंब निस्तारण का आदेश दिया। इस मौके पर आयोग के सदस्य रमेश चंद्र कुंड ने कहा की उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्पष्ट निर्देश है की आम लोगों की समस्याओं का सही ढंग से निस्तारण हो गरीब मजदूर एवं एससी एसटी वर्ग के लोगों को न्याय मिले। उन्होंने बताया तहसील स्तर गांव स्तर एवं जिला स्तर पर जाकर हम लोग लोगों को न्याय दिलाने के लिए प्रयासरत है जहां भी कमियां पाई जाएगी उनके खिलाफ शासन स्तर पर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उसे मौके पर क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार सहित आला अधिकारी मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button