साहिबगंज में बाढ़ के पानी में डूबने से बुजुर्ग महिला की मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हाजीपुर पूरब पंचायत के बड़ी कोदरजन्ना नया टोला में शुक्रवार की रात पुष्पा देवी की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई।मृतका मुरारी मंडल की पत्नी थी,जिसकी उम्र लगभग60वर्ष बताई गई इस घटना के बाद गांव में मातम पसर गया।वही मुरारी मंडल ने बताया कि उनका घर बाढ़ के पानी से घिरा हुआ है,रात में पत्नी शौच के लिए अकेले निकली थीं वापस नहीं आई और पानी में डूब गईं,जिससे उसकी मौत हो गई,वही परिजन द्वारा मुफस्सिल थाना को सूचना दे दी गई है,सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची,जहां एसआई अखिलेश कुमार सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए साहिबगंज सदर अस्पताल भेज दिया।मृतका अपने पीछे एक पुत्र और चार पुत्रियां छोड़ गई।आप को बता दें कि साहिबगंज सदर प्रखंड का अधिकांश ग्रामीण इलाका बाढ़ की चपेट में है,वही पिछले एक सप्ताह के अंदर तीन लोगों की डूबने से मौत हो चुकी है।पिछले7सितंबर2026को इसी गांव में56वर्षीय जीछु राम की डूबने से मौत हुई थी,जबकि6 सितंबर2026को किशन प्रसाद दियारा में नहाने के दौरान6साल की बच्ची कंचन कुमारी की गंगा के पानी में डूबने से मौत हो गई थी,वही मुफस्सिल थाना की पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।



